आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें सोमवार को भी रहीं लेट

बक्सर : घने कोहरे के समय गाड़ियों के विलंब होने की बात, तो समझ में आती है, लेकिन जून के इस महीने में गाड़ियों के इतने विलंब से चलने के पीछे रेलवे भले ही कोई-न-कोई तकनीकी कारण बता दे, लेकिन वास्तविकता यह है कि अब रेलवे समय सारिणी का कोई औचित्य नहीं रह गया है. […]

बक्सर : घने कोहरे के समय गाड़ियों के विलंब होने की बात, तो समझ में आती है, लेकिन जून के इस महीने में गाड़ियों के इतने विलंब से चलने के पीछे रेलवे भले ही कोई-न-कोई तकनीकी कारण बता दे, लेकिन वास्तविकता यह है कि अब रेलवे समय सारिणी का कोई औचित्य नहीं रह गया है.
लगातार विलंब से गुजरनेवाली ट्रेनों की स्थिति सोमवार को भी पूर्ववत रहा और बक्सर स्टेशन से गुजरनेवाली गाड़ियां घंटों की देरी से चलीं. गाड़ियों के विलंब रहने के चलते यात्री हलकान रहे. सोमवार को अप लाइन से जानेवाली आनंद बिहार को रेलवे ने रद्द कर दिया.
वहीं, डाउन में पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद बिहार सात घंटे, मथुरा-पटना चार घंटे, सिकंदराबाद दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल एक घंटे की देरी से चलने की सूचना मिली.
नौ यात्रियों को जुर्माना कर छोड़ा गया : बक्सर स्टेशन पर जीआरपी ने नौ यात्रियों को अवैध यात्रा करने के कारण हिरासत में ले लिया, जिन्हें जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया.
2487 अप सीमांचल एक्सप्रेस से तीन यात्री, 3430 डाउन से तीन यात्री और 5632 अप बीकानेर एक्सप्रेस से तीन यात्री पकड़े गये थे,जिन्हें जुर्माना करके छोड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >