24 महादलितों को मिली पांच डिसमिल जमीन

बक्सर : ऑपरेशन बसेरा के तहत राजपुर प्रखंड की देवढ़िया पंचायत स्थित जमौली गांव के 24 महादलितों को पांच-पांच डिसमिल जमीन दी गयी. भूमिहीनों को जमीन देने के लिए कुल 80 लाख रुपये आया हुआ था. सीओ राकेश कुमार ने बिहार सरकार की जमीन की खरीदारी कर इन्हें जमीन मुहैया कराया. अब शीघ्र ही इन […]

बक्सर : ऑपरेशन बसेरा के तहत राजपुर प्रखंड की देवढ़िया पंचायत स्थित जमौली गांव के 24 महादलितों को पांच-पांच डिसमिल जमीन दी गयी. भूमिहीनों को जमीन देने के लिए कुल 80 लाख रुपये आया हुआ था.
सीओ राकेश कुमार ने बिहार सरकार की जमीन की खरीदारी कर इन्हें जमीन मुहैया कराया. अब शीघ्र ही इन जमीनों पर इन्हें इंदिरा आवास योजना की राशि भी मिलेगी और इनका मकान भी बनेगा. एक-एक महादलितों को करीब तीन लाख 25 हजार रुपये की जमीन मिली है.
सीओ राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन बसेरा के तहत इन्हें पूरी तरह बसाया जायेगा. एक बस्ती में जिन सुविधाओं की आवश्यकता होती है. उसे मुहैया करायी जायेगी. इसके तहत यहां पेयजल, बिजली, स्कूल, अस्पताल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से इस बस्ती को लैस किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >