राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर कुसुरपा छलका के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि भेलुपुर गांव के रहनेवाले रामदयाल चौहान का पोता अविनाश चौहान कहीं रिश्तेदार के यहां जा रहा था,जो रोड के किनारे खड़ा था.
इसी बीच बक्सर के तरफ से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में आ गया और जख्मी होकर गिर पड़ा. इसके बाद तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया़
