डुमरांव : सात प्रखंडों का चर्चित डुमरांव रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व ट्रेनों की ठहराव को लेकर एक दशक से डुमरांववासी संघर्ष कर रहे हैं.
बुधवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के आगमन को लेकर शहरवासियों में आस जगी है कि दानापुर-बक्सर रेल खंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2013 में संघमित्र एक्सप्रेस, पटना मथुरा एक्सप्रेस एवं राजेंद्र नगर कुर्ला एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर दानापुर रेल मंडल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को अनुशंसा किया था, उसे रेल राज्य मंत्री लागू करेंगे.
दैनिक रेल यात्री व अन्य यात्रियों का कहना है कि डुमरांव स्टेशन पर ट्रेनों की कमी को लेकर काफी परेशानी ङोलनी पड़ती है.
दूर-दराज के ट्रेनों में सफर को लेकर लंबी दूरी तय कर बक्सर पहुंचना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर डुमरांव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर कमी है. यात्री शेड, ओवरब्रिज पर शेड, टिकट काउंटर की कमी व पूछताछ केंद्र के शेड उजड़ जाने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है. ट्रेन ठहराव संघर्ष समिति ने रेल राज्य मंत्री से अनुशंसित ट्रेनों की ठहराव की मांग की है.
