वामपंथी छात्र नेताओं ने पीएम व स्मृति इरानी का फूंका पुतला

बक्सर : मद्रास आइटीआइ में छात्र एवं यूथ संगठन को प्रतिबंधित करने के खिलाफ भारत का छात्र संघ एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा की बक्सर इकाई ने कड़ा विरोध जताया है. छात्र नेताओं ने इसके विरोध में नगर के वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति […]

बक्सर : मद्रास आइटीआइ में छात्र एवं यूथ संगठन को प्रतिबंधित करने के खिलाफ भारत का छात्र संघ एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा की बक्सर इकाई ने कड़ा विरोध जताया है.
छात्र नेताओं ने इसके विरोध में नगर के वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति इरानी का पुतला दहन किया. इसके पूर्व छात्र संगठन के नेताओं ने मल्लाह टोली स्थित कार्यालय से एक जुलूस निकाल कर पूरे शहर में भ्रमण किया और मोदी एवं स्मृति इरानी के खिलाफ नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम का नेतृत्व सरिता कुमारी ने किया. जबकि पुतला दहन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार चौधरी ने की. नेतृत्वकर्ता सरिता कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही छात्र और नौजवानों पर हमला तेज हुआ है, जिसका नतीजा यह है कि मद्रास में डेमोकेट्रिक यूथ फेडरेशन के कई छात्रों को पुलिस हिरासत में लिया गया है.
छात्र नेता विमल सिंह यादव ने कहा कि मद्रास आइटीआइ के गिरफ्तार छात्र नेताओं को यदि रिहा नहीं किया गया, तो शीघ्र ही आंदोलन का रुख तेज किया जायेगा. इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा, बंटी कुमार चौधरी, साधु राम, नंद कुमार राम, अशोक राम, निर्मल राम, लालबाबू राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >