सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, साथी घायल

डुमरांव बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा डुमरांव : मंगलवार को डुमरांव-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे के में एक युवा व्यवसायी की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया. मृतक बासुदेवा बिंद टोली निवासी श्रीकृष्ण प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है, जो अनुमंडल के बासुदेवा मोड़ पर पारचून […]

डुमरांव बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा
डुमरांव : मंगलवार को डुमरांव-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे के में एक युवा व्यवसायी की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया. मृतक बासुदेवा बिंद टोली निवासी श्रीकृष्ण प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है, जो अनुमंडल के बासुदेवा मोड़ पर पारचून का कारोबार करता था.
घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सूरज अपने दोस्त जज प्रसाद के साथ डुमरांव मंडी से सामान की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहा था, तभी स्टेट हाइवे स्थित गैस गोदाम के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे धान लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक चालक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया व बाइक पर बैठा एक अन्य साथी दूसरी दिशा में जा गिरा. हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां रास्ते में ही बाइक चालक सूरज की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहीं, जख्मी जज प्रसाद का इलाज अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने किया. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. वहीं, ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >