साढ़े चार लाख की लूट

अपराधी बेलगाम. दाल व्यवसायी बैंक में जा रहे थे पैसा जमा करने ब्रह्मपुर : प्रखंड के योगिया वायरलेस टावर के पास नया भोजपुर के दाल व्यवसायियों से दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे साढ़े चार लाख रुपये लूट कर ब्रह्मपुर की ओर फरार हो गये. प्राप्त सूचना के […]

अपराधी बेलगाम. दाल व्यवसायी बैंक में जा रहे थे पैसा जमा करने
ब्रह्मपुर : प्रखंड के योगिया वायरलेस टावर के पास नया भोजपुर के दाल व्यवसायियों से दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे साढ़े चार लाख रुपये लूट कर ब्रह्मपुर की ओर फरार हो गये.
प्राप्त सूचना के अनुसार भोजपुर के दो व्यवसायी शैलेंद्र कुमार और सत्यदेव प्रसाद नया भोजपुर से साढ़े चार लाख रुपये लेकर बाइक से गरहथा कला एसबीआइ के ब्रांच में पैसे को जमा करने के लिए ले जा रहे थे. जैसे ही व्यवसायी बाइक से योगिया टावर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर तीन लोग सवार पीड़ितों की बाइक में धक्का मार बाइक को गिरा दिये. जब तक व्यवसायी उठ खड़े होते कि अपराधी रिवाल्वर दिखा कर पीड़ितों से पैसा और उनकी बाइक बीआर ओ-30 एम 9669 को लेकर ब्रह्मपुर की ओर भाग निकले. सुनसान जगह होने के कारण वहां कोई इनकी पुकार सुननेवाला नहीं था.
फिर किसी तरह दोनों पीड़ित व्यवसायी ब्रह्मपुर पहुंचे, जहां रास्ते में इनकी बाइक निमेज रोड में चाट में पड़ी मिली. इस संबंध में शैलेंद्र कुमार ने तीन अज्ञात लोगों पर ब्रह्मपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >