खादी ग्रामोउद्योग पटना की महिला कर्मचारी की मौत

चौसा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी नहर के पास बधार में शनिवार को एक अधेड़ महिला की लाश पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि चुन्नी बधार में एक महिला की लाश पड़ी हुई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त […]

चौसा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी नहर के पास बधार में शनिवार को एक अधेड़ महिला की लाश पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि चुन्नी बधार में एक महिला की लाश पड़ी हुई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने में जुट गयी. शव को देखने से पता चल रहा था कि उसकी मौत लू लगने से हुई है.
शव की पहचान खगड़िया जिले के बरबत्ता गांव के अनिल कुमार चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी सुन्हिला देवी के रूप में हुई है, जो खादी ग्रामोद्योग पटना में काम करती थी. उनका पूरा परिवार पटना में ही रहता है.परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार और विक्षिप्त हो गयी थी. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >