चाट में पलटा ट्रैक्टर, दो जख्मी

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के ईसापुर परसथुआं मुख्य मार्ग स्थित मंगरांव कब्रिस्तान के पास ट्रैक्टर के पलटने से दो लोग घायल हो गये. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे तियरा के तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी. ट्रैक्टर जैसे ही मंगरांव कब्रिस्तान […]

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के ईसापुर परसथुआं मुख्य मार्ग स्थित मंगरांव कब्रिस्तान के पास ट्रैक्टर के पलटने से दो लोग घायल हो गये. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे तियरा के तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी.
ट्रैक्टर जैसे ही मंगरांव कब्रिस्तान के पास पहुंचा उसका अगला चक्का पंर हो गया और गाड़ी चाट में पलट गयी. गाड़ी पलटते ही आसपास के लोग दौड़ कर घटना स्थल के पास पहुंच गये और घायलों को इलाज के लिए तत्काल निजी क्लिनिक में भरती कराये. वहीं, ग्रामीणों की मदद से चालक सहित कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >