यौनाचार करनेवाला युवक गिरफ्तार

बक्सर : पिछले 18 मई को औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में एक छह साल के बच्चे के साथ यौनाचार करनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक विजय कुमार को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि 18 मई की शाम बेलाउर गांव के ही एक बच्चे […]

बक्सर : पिछले 18 मई को औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में एक छह साल के बच्चे के साथ यौनाचार करनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक विजय कुमार को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया.
उल्लेखनीय है कि 18 मई की शाम बेलाउर गांव के ही एक बच्चे को बहला-फुसला कर 17 वर्षीय युवक विजय कुमार ने स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था. हो हल्ला होने के बाद वह फरार हो गया. बच्चे के पिता ने औद्योगिक थाने में यौनाचार की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
झुलसने से एक की मौत : बक्सर. आग से झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. व्यक्ति रमेश पांडेय कैमूर जिले के नुआंव थाना के रहनेवाले था. सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >