शीशा तोड़ निकाले गये युवक

टेंपो को बचाने में पलटी कार, नशे में धुत थे सभी सवार बक्सर : गोलंबर नहर पर एक मारुति स्विफ्ट कार टेंपो को बचाने के चक्कर में पलट गयी. लेकिन, कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पलटी कार के शीशे को तोड़ कर लोगों को निकाला. […]

टेंपो को बचाने में पलटी कार, नशे में धुत थे सभी सवार
बक्सर : गोलंबर नहर पर एक मारुति स्विफ्ट कार टेंपो को बचाने के चक्कर में पलट गयी. लेकिन, कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पलटी कार के शीशे को तोड़ कर लोगों को निकाला. बाद में कार (यूपी-65 एएक्स 6573) को पुलिस ने क्रेन की सहायता से हटवायी.
इसके बाद यातायात सामान्य हो सका. कार के मालिक का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के समक्ष कार को ले जाने के लिए अब तक कोई नहीं आया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात बाइपास पर कार सवारों ने पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल लिया. इसके बाद गोलंबर की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
कार में सवार चारों युवक नशे में धुत थे. कार एक टेंपो से टकराते-टकराते बची और पलट गयी. कई कार सवारों को चोटें भी आयीं. बात बिगड़ते देख कर ड्राइवर सबसे पहले रिक्शे पर सवार होकर भाग गया, जबकि कार से निकाले गये तीन युवक भी कहीं चले गये. कार सवार कौन लोग थे, अब तक पता नहीं चल सका है. इस संबंध में नगर थानाप्रभारी राज बिंदु प्रसाद ने बताया कि कार को सड़क के बगल खड़ा कर दिया गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो. कार लेने के लिए अब तक नगर थाने में कोई दावेदार नहीं आया है, जिससे कार मालिक का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >