पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज

राजपुर के थानाप्रभारी की मौत का मामला बक्सर : राजपुर थाने के दिवंगत थानाप्रभारी सुशील यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आ जायेगी. इस रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस को जांच में कुछ मदद मिल सकेगी. फिलहाल बोर्ड के एक सदस्य डॉक्टर के द्वारा रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं करने से रिपोर्ट पुलिस की जांच […]

राजपुर के थानाप्रभारी की मौत का मामला
बक्सर : राजपुर थाने के दिवंगत थानाप्रभारी सुशील यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आ जायेगी. इस रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस को जांच में कुछ मदद मिल सकेगी. फिलहाल बोर्ड के एक सदस्य डॉक्टर के द्वारा रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं करने से रिपोर्ट पुलिस की जांच टीम को नहीं सौंपी जा सकी है. जांच टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर समीक्षा की जायेगी. इधर, थानाप्रभारी का कॉल डिटेल्स भी अब तक नहीं आ पाया. कॉल डिटेल निकालने की प्रक्रिया चल रही है. डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल आने में फिलहाल कुछ समय लगेगा. कॉल डिटेल मिलने के बाद जांच में सहायता मिलेगी. फिलहाल सभी की निगाहें सभी जांच रिपोर्टो पर टिकी हुई है. सभी रिपोर्ट आने के बाद ही थानाप्रभारी की खुदकुशी या हादसा का मामला सुलझ पायेगा.
उल्लेखनीय है कि नौ मई को राजपुर थानाप्रभारी सुशील कुमार यादव ने अपने आवास में गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी. उनके कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस इसे हादसे के रूप में भी देख रही है. फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए उनके कमरे से खून के धब्बे समेत कई महत्वपूर्ण चीजों को जब्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >