तीन घंटे के मेगा ब्लॉक से जाम में फंसी रहीं कई ट्रेनें

बक्सर : मुगलसराय-बक्सर रेलखंड के तुलसी आश्रम हॉल्ट पर मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को अप लाइन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा. सूत्रों के मुताबिक तुलसी आश्रम हॉल्ट पर स्लैप बदलने का कार्य होने के कारण अप लाइन पर मेगा ब्लॉक किया. इस दौरान कई ट्रेनें अप लाइन में विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. […]

बक्सर : मुगलसराय-बक्सर रेलखंड के तुलसी आश्रम हॉल्ट पर मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को अप लाइन लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा. सूत्रों के मुताबिक तुलसी आश्रम हॉल्ट पर स्लैप बदलने का कार्य होने के कारण अप लाइन पर मेगा ब्लॉक किया. इस दौरान कई ट्रेनें अप लाइन में विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. मेगा ब्लॉक शाम चार बजे से सात बजे तक रहा.
मेगा ब्लॉक के कारण 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल लगभग डेढ़ घंटे तक बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी रही. सूत्रों के मुताबिक ब्रह्मपुत्र मेल के निर्धारित ठहराव से ज्यादा समय होने के बाद यात्रियों की भीड़ पैनल पर जुटनी शुरू हो गयी. यात्रियों की भीड़ देख अधिकारी घंटों परेशान रहे. डेढ़ घंटे के बाद उक्त ट्रेन को आगे की ओर प्रस्थान कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >