रामपुर में भूमि विवाद में एक की हत्या, दो जख्मी

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में शनिवार की शाम हथियारबंद लोगों ने राजू नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी तथा दो अन्य को जख्मी कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला बोल दिया. हमले में एक एएसआइ सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घायलों का इलाज […]

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में शनिवार की शाम हथियारबंद लोगों ने राजू नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी तथा दो अन्य को जख्मी कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला बोल दिया. हमले में एक एएसआइ सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. घायलों का इलाज राजपुर पीएचसी में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. गोलीबारी की घटना के बाद रामपुर गांव के दलित टोले में भय का वातावरण बना हुआ है.

पुलिस के अनुसार, रामपुर गांव के पोखरे के समीप बिहार सरकार की जमीन पर राजू राम घर बना कर परिवार के साथ रह रहा था. पिछले दिनों गांव के एक दबंग व्यक्ति ने जेसीबी से पोखरे के साथसाथ राजू राम के घर तक खुदाई करा दी थी. राजू ने इसका विरोध भी किया था. विरोध को लेकर अंदर ही अंदर तनाव बना हुआ था. शनिवार की दोपहर इस मामले को लेकर तनातनी हुई, लेकिन राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कर दिया, पर शाम में जब दलित बस्ती के लोग रामपुर चट्टी पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद दबंग लोग उलझ गये.

देखतेदेखते स्थिति गंभीर हो गयी. इस दौरान दबंगों ने गोली मार कर राजू की हत्या कर दी. हथियारबंद लोगों की गोलियों से राम अवतार राम के पुत्र विक्रमा राम राम प्रवेश राम का पुत्र शशि राम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को लेकर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी पथराव में जख्मी हो गये.

डीएसपी ने बताया कि इस हमले में राजपुर थाने के एएसआइ नंदलाल रजक तीन सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में नंद लाल रजक की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस मामले में अब तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है. इस बीच भाकपा के जिला मंत्री मकरध्वज सिंह विद्रोही ने हमले की कार्रवाई की निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की सरकार से मांग की है. प्रशासन इन परिवारों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराये, ताकि गांव में किसी तरह की अप्रिय घटना आगे नहीं हो.

* पथराव में एएसआइ तीन पुलिसकर्मी जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >