मंदिर में चोरी करते युवक धराया, जेल

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित बुढ़िया माई काली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी करने के दौरान नागरिकों ने एक युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, सिंडिकेट बुधनपुरवा के नंद किशोर यादव का पुत्र राकेश कुमार […]

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित बुढ़िया माई काली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी करने के दौरान नागरिकों ने एक युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को शनिवार को जेल भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, सिंडिकेट बुधनपुरवा के नंद किशोर यादव का पुत्र राकेश कुमार यादव रात्रि समय बुढ़िया काली मंदिर का मेन गेट तोड़ कर अंदर घुस कर दान पेटी तोड़ कर पैसों की चोरी कर भागने लगा. इस बीच कुछ लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष एमके सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >