वाहनों का परिचालन किया बंद

बक्सर : कैमूर जिले के पानापुर गांव के स्टैंड में युवकों ने गुरुवार को बक्सर के शैलेंद्रा बस के कंडक्टर की जम कर पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से जख्मी कंडक्टर की शनिवार को मौत हो गयी. वाहन मालिकों ने बताया कि गुरुवार को बक्सर से सवारी लेकर मोहनियां जा रही शैलेंद्रा बस के […]

बक्सर : कैमूर जिले के पानापुर गांव के स्टैंड में युवकों ने गुरुवार को बक्सर के शैलेंद्रा बस के कंडक्टर की जम कर पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से जख्मी कंडक्टर की शनिवार को मौत हो गयी.

वाहन मालिकों ने बताया कि गुरुवार को बक्सर से सवारी लेकर मोहनियां जा रही शैलेंद्रा बस के कंडक्टर धीरेंद्र कुमार राय को पानापुर के युवकों ने किराया मांगे जाने पर पीट कर जख्मी कर दिया था. इस घटना के खिलाफ शनिवार को कैमूर जिले के पानापुर गांव के पास बक्सर कैमूर जिले के बस मालिकों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया.

वाहन मालिकों ने कहा कि जब तक पुलिस सुरक्षा नहीं मिलती है, तब तक बक्सर से कैमूर के बीच बसों का परिचालन बंद रहेगा. इस संबंध में बक्सर जिला के ट्रांसपोर्टर संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार राय ने बताया कि बक्सर मोहनिया मार्ग पर अक्सर खलासी और कंडक्टर के साथ किराया मांगने ओवरलोडिंग के लिए मना करने पर युवकों द्वारा मारपीट की जाती है, लेकिन इतनी बड़ी घटना को युवक अंजाम देंगे इसका अनुमान नहीं था.

अनिश्चितकालीन हड़ताल में बस मालिक नवीन कुमार राय, शैलेंद्र कुमार राय, विनोद कुमार, मनोज कुमार राय, निर्मल कुमार राय, दया सिंह, सत्येंद्र सिंह, श्रीमन पांडेय, रामधीन सिंह समेत कई शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >