प्रेमी युगल धराया चार को होगी शादी

मगनपुर : गोला थाना क्षेत्र के रकुआ में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पकड़े गये प्रेमी युगल की शादी पर विचार–विमर्श किया गया. बताया जाता है कि लीपिया की एक युवती का गोपालपुर पेटरवार निवासी आनंद कुमार के साथ पिछले कई माह से प्रेम–प्रसंग चल रहा था. इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने दोनों […]

मगनपुर : गोला थाना क्षेत्र के रकुआ में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पकड़े गये प्रेमी युगल की शादी पर विचारविमर्श किया गया. बताया जाता है कि लीपिया की एक युवती का गोपालपुर पेटरवार निवासी आनंद कुमार के साथ पिछले कई माह से प्रेमप्रसंग चल रहा था. इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने दोनों को पंचायत में बुलाया गया.

प्रेमी युगल शादी करने के लिए राजी हो गये. दोनों की शादी चार अगस्त को कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया महेंद्र मुंडा, राहुल महतो, परमेश्वर भोगता, शिव चरण मांझी, लालजी सोरेन, निर्मल महतो, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >