गला काट कर युवती की हत्या, शव बरामद

डुमरांव (नगर) : थाना क्षेत्र के नेनुआ नहर लाइन के आहर से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर हत्या कर फेंका गया विवाहिता का शव बरामद किया है. महिला का सिर गायब है और पेट में छुरा मारा हुआ है. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, विवाहिता पीड़िया गांव की […]

डुमरांव (नगर) : थाना क्षेत्र के नेनुआ नहर लाइन के आहर से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर हत्या कर फेंका गया विवाहिता का शव बरामद किया है. महिला का सिर गायब है और पेट में छुरा मारा हुआ है.

शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, विवाहिता पीड़िया गांव की निवासी थी. शुक्रवार की सुबह शौच के लिए आहर की ओर गये ग्रामीणों ने देखा कि पानी में एक बोरा तैर रहा है. बोरे से गंध आने पर ग्रामीणों को उसमें शव होने का अंदेशा हुआ. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत थाने को दी.

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकाला गया. बोरे से युवती का सिर कटा शव मिला. युवती के पेट में भी चाकू के जख्म पाये गये. पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कारणों से अज्ञात लोगों ने विवाहिता की गला काट कर हत्या करने के बाद पेट में भी कई वार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >