करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

चौगाईं (बक्सर) : मुरार थाने के कोन्हीं गांव में रविवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली का तार लगाने के क्रम में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, कोन्हीं गांव के बैजनाथ सिंह का पुत्र लल्लू कुमार बारिश के दौरान ही मेन लाइन में घर का […]

चौगाईं (बक्सर) : मुरार थाने के कोन्हीं गांव में रविवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली का तार लगाने के क्रम में करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

पुलिस के अनुसार, कोन्हीं गांव के बैजनाथ सिंह का पुत्र लल्लू कुमार बारिश के दौरान ही मेन लाइन में घर का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया, जिससे लल्लू कुमार की मौत हो गयी. हालांकि परिजन उसे पीएचसी ले गये, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >