शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

नावानगर (बक्सर) : सोनवर्षा ओपी के बाली गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 210 पाउच शराब बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, बाली गांव के संजय चौधरी और राजेश चौधरी अपने घर […]

नावानगर (बक्सर) : सोनवर्षा ओपी के बाली गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 210 पाउच शराब बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, बाली गांव के संजय चौधरी और राजेश चौधरी अपने घर की दुकान में खुलेआम शराब के पाउच की बिक्री कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बाली गांव की दोनों दुकानों में छापामारी की. सोनवर्षा ओपी प्रभारी दीपक राव ने बताया कि छापामारी के दौरान संजय चौधरी के घर से 130 पाउच व राजेश चौधरी के घर से 80 पाउच शराब बरामद किया गया. दोनों के खिलाफ सोनवर्षा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >