कूपन वितरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

ब्रह्मपुर : स्थानीय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में राशन-केरोसिन के कूपन का वितरण 26 जून तक कर दिया जाएगा. जिस पंचायत में राशन-केरोसिन का कूपन शत-प्रतिशत वितरित नहीं होगा, उस पंचायत के पंचायत सचिव या राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्रपत्र क का गठन किया जाएगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार प्रभाकर ने दी. […]

ब्रह्मपुर : स्थानीय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में राशन-केरोसिन के कूपन का वितरण 26 जून तक कर दिया जाएगा. जिस पंचायत में राशन-केरोसिन का कूपन शत-प्रतिशत वितरित नहीं होगा, उस पंचायत के पंचायत सचिव या राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्रपत्र क का गठन किया जाएगा.

यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार प्रभाकर ने दी. उन्होंने कहा कि जून माह का राशन-केरोसिन मिलने वाले कूपन पर उठाव होगा. कूपन वितरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी. बीडीओ ने बताया कि एक परिवार को किसी भी हाल में दो कूपन नहीं दिये जायेंगे. हेराफेरी करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >