लूट का विरोध करने पर दुकानदार पर चलायी गोली

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित एक किराना दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर दुकानदार पर गोली चला दी. हालांकि की गोली किसी को नहीं लगी. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही अपराधियों […]

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित एक किराना दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर दुकानदार पर गोली चला दी. हालांकि की गोली किसी को नहीं लगी. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी.

बताया जाता है कि कृष्णाब्रह्म के रहनेवाले निर्मल कुमार साह उर्फ मुन्नीजी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान पर बैठे थे. इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये और उन्हें हथियार दिखाकर पैसे की मांग करने लगे. जब दुकानदार निर्मल कुमार साह ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी.
किसी तरह से दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचायी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. किसी तरह से दुकानदार निर्मल कुमार साह ने इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच करने लगी.
साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलसा कर लिया जायेगा. वहीं सूत्रों की मानें तो दुकानदार पर प्रेम प्रसंग को लेकर अपराधियों ने गोली चलायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >