शराब बिकने की सूचना नहीं देने पर थानाध्यक्ष निलंबित

बक्सर : शराबबंदी को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों सख्त है. शराब बिकने की सूचना नहीं देने पर नगर थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया. मद्य निषेद्य के आइजी रत्न संजय सिंह कटिहार ने नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. अब वे पुलिस लाइन में अपनी सेवा देंगे. आइजी रत्न संजय […]

बक्सर : शराबबंदी को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों सख्त है. शराब बिकने की सूचना नहीं देने पर नगर थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया. मद्य निषेद्य के आइजी रत्न संजय सिंह कटिहार ने नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. अब वे पुलिस लाइन में अपनी सेवा देंगे.

आइजी रत्न संजय सिंह कटिहर के द्वारा की गयी इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले को लेकर तरह-तरह चर्चा हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेद्य के आइजी रत्न संजय सिंह को सूचना मिली कि बक्सर शहर में कई जगहों पर शराब बिक रही है. सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को दिया.
जहां एसपी ने नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार से जवाब मांगा तो नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने शराब नहीं बिकने की बात कही. इसके बाद आइजी रत्न संजय सिंह कटिहर ने एक विशेष टीम का गठन कर बक्सर शहर के पंजाबी मोहल्ला, सिविल लाइन, खलासी मोहल्ला, सोहनीपट्टी, मल्लाह टोली समेत अन्य मोहल्लों में छापेमारी की, जहां एक घर में बकायदा शराब पिलाने का कार्य किया जा रहा था.
पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने विभिन्न जगहों से करीब पांच बोरा शराब बरामद किया था. इसके बाद आइजी ने मामले को संज्ञान लेते हुए नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को निलंबित कर दिया. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि शराब बिकने को लेकर आइजी रत्न संजय सिंह कटिहर के आदेश के बाद नगर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >