शॉर्ट सर्किट से तीन जगहों पर लगी आग

बक्सर : शहर के तीन विभिन्न जगहों पर शॉर्ट सर्किट से रविवार की शाम आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वहीं अगलगी की घटना में करीब हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है. […]

बक्सर : शहर के तीन विभिन्न जगहों पर शॉर्ट सर्किट से रविवार की शाम आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वहीं अगलगी की घटना में करीब हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है. बताया जाता है कि शहर के पीपी रोड स्थिति शिवलोक दुकान के ऊपर अचानक रविवार की शाम शॉर्ट सर्किट हुआ और एसी में आग लगी गयी.

घरवालों ने धुएं निकलता देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, जिसके केवल एसी ही जला. इसके बाद यमुना चौके पर गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने वहां पर भी आग पर काबू पा लिया. हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
रविवार की देर शाम किसी ने सूचना दे दी कि बाइपास रोड़ में आग लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की वाहन ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कूड़े में अंबार में आग लगी है. किसी तरह से आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बार फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया है. कभी फोन करने के बाद एक घंटे के बाद गाड़ी आती थी. लेकिन इस बार सूचना के महज दस से पंद्रह मिनट पहले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >