गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

बक्सर : जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों के नेतृत्व में जिला प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा बक्सर के बैनर तले सात सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कवलदह पोखरा के समीप धरना दिया. इस मौके पर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये. धरना को संबोधित करते […]

बक्सर : जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों के नेतृत्व में जिला प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा बक्सर के बैनर तले सात सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कवलदह पोखरा के समीप धरना दिया. इस मौके पर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये.

धरना को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि पूर्व में पांच शिक्षकों पर दर्ज करायी गयी एफआइआर व निलंबन की कार्रवाई बिना शर्त वापस लिया जाये. सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया राशि का भुगतान करने की भी मांग की गयी.
वक्ताओं ने आवंटन रहने के बावजूद शिक्षकों को वेतन नहीं देने पर नाराजगी प्रकट की. धरना की अध्यक्षता आलमगीर अंसारी व संचालन अंजनी कुमार ने की. शिक्षकों के समर्थन में सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने उतर आये हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का जायज मांग को पूरा किया जाये.
इस अवसर पर उमा पांडेय, सत्येंद्र ओझा, अंजनी कुमार, तारकेश्वर पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय, मथुरा प्रसाद, गोपाल यादव, ललन सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र चौबे, संजीव कुमार, शिव शंकर प्रसाद, अनिरूद्ध सिंह, देवपूजन सिंह, धर्मदेव सिंह, बरमेश्वर सिंह समेत अन्य शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >