बक्सर : यूपी के रहने वाले दो भाइयों ने अपनी ही बहन को गंगा में फेंक दिया. मामला प्रकाश में आते ही यूपी पुलिस ने बक्सर में छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गये भाई सहोदर हैं या रिश्ते में इसका पता लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि बलिया जिले के भावरकोल थाना क्षेत्र के पठखनपुर गांव के रहने वाले सोनू कुमार और धनु कुमार ने अपनी बहन अमृता कुमारी को गंगा पुल के पास लेकर आये और पुल से अपनी बहन को फेंक दिया. इसी बीच यूपी पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी.
भाइयों ने बहन को गंगा नदी में फेंका, गिरफ्तार
बक्सर : यूपी के रहने वाले दो भाइयों ने अपनी ही बहन को गंगा में फेंक दिया. मामला प्रकाश में आते ही यूपी पुलिस ने बक्सर में छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गये भाई सहोदर हैं या रिश्ते में इसका पता लगाया जा […]

पुलिस ने दोनों का पीछा करना शुरू किया. तब तक दोनों बक्सर में घुस गये थे. यूपी पुलिस ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने यूपी पुलिस का सहयोग करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.
नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि यूपी का मामला है. दोनों बहन को गंगा में फेंकने का मामला स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास जारी है कि दोनों बहनों की हत्या कर गंगा में फेंका गया है या कोई और कारण है. यूपी पुलिस भी मामले का स्पष्ट वजह नहीं बता रही है. यदि मामला यूपी से जुड़ा है तो प्राथमिकी भी वहीं दर्ज होनी चाहिए. हालांकि बिहार पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर यूपी पुलिस को
सौंप दिया है.
मां ने डांटा तो बेटी ने घर छोड़ा, बरामद
बक्सर. मां के डाट से एक बेटी ने अपना घर छोड़ दिया. इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने किशोरी को बक्सर स्टेशन से बरामद किया है. वहीं आरपीएफ ने किशोरी चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. साथ ही इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी.
बताया जाता है कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर के रहने वाले पशुराम यादव की पत्नी ने अपनी बेटी को किसी बात को लेकर रविवार की सुबह डाट दिया. इसके बाद किशोरी ने गुस्से में अपना घर छोड़कर आरा स्टेशन आ गयी. जहां उसने ट्रेन पर चढ़कर बक्सर पहुंची, जब उसका गुस्सा शांत हुआ तो वह बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रोने लगी.
इसी बीच प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवानों की नजर पड़ी. वहीं आरपीएफ के जवानों ने किशोरी को कब्जे में लेकर उसे आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया. पूछताछ के दौरान किशोरी ने उसने अपने पिता और पता की जानकारी दी. इसके बाद आरपीएफ ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. साथ ही किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया.