अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने पर जुलूस निकाल जतायी खुशी

बक्सर : अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का प्रस्ताव लोकसभा में मंगलवार को पेश कर पारित किये जाने के समर्थन में बक्सर जिला के लोग सड़कों पर उतरकर खुशियों का इजहार किया. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया तो कई पार्टियों ने […]

बक्सर : अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का प्रस्ताव लोकसभा में मंगलवार को पेश कर पारित किये जाने के समर्थन में बक्सर जिला के लोग सड़कों पर उतरकर खुशियों का इजहार किया. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया तो कई पार्टियों ने इसे इतिहास के काला धब्बा के रूप में याद करने की बात कही.

सरकार के फैसले का चौतरफा स्वागत किया जा रहा है. शहर में भारतीय जनता पार्टी से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मिठाइयां बांटी.
वहीं तिरंगा यात्रा निकालकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को बधाई दी. भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि अब भारत सही मायने में अखंड भारत का दर्जा प्राप्त कर लिया है.
सरकार के इस निर्णय से पूरा देश अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि एक नये सशक्त देश की पहचान, एक देश एक निशान का नारा बुलंद होगा.
इस फैसले से जम्मू कश्मीर पर देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार होगा. सरकार के निर्णय का स्वागत करने वालों में आदित्य चौधरी, बैकुंठ शर्मा, नथुनी चौधरी, मदन दुबे, राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह, लक्ष्मण शर्मा, संत सिंह, विपुल राय, चंदा पांडेय, गणेश चौधरी समेत कई लोग शामिल हैं.
वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. स्वागत करने वालों में अविनाश कुमार पांडेय, प्रो. यशवंत सिन्हा, भरत चौबे, त्रिभुवन पांडेय, गजेंद्र कुमार, समीर प्रताप सिंह, शुभम राय, अंकुश पांडेय, सूरज कुमार, रजनीश राम समेत कई शामिल हैं.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां
चौगाईं. भारतीय जनता पार्टी चौगाई मंडल द्वारा आर्टिकल 370 हटने के खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया गया.
मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में भारत माता की पूर्ण आजादी करार दिया वहीं नंदलाल सिंह ने अनुच्छेद 370 हटने पर रोग और रोगी की सफल शल्य चिकित्सा करार दिया. मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह संतोष कुमार पांडे मनोज सिन्हा बबलू जी लालबाबू सिंह राहुल मेहता सिंह विवेक तिवारी कपिल मुनि पांडे आदि लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >