देसी कट्टा दिखाकर मजदूर को पीटा परिजनों ने हथियार छीन पुलिस को सौंपा

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के गोशाला मोहल्ले में एक युवक ने देसी कट्टा दिखाकर एक मजदूर की पिटाई कर दी. मजदूर के परिजन जब वहां पहुंचे तो इनके साथ भी मारपीट की गयी. परिजनों ने युवक से हथियार छीन लिये. इसी दौरान युवक भागने में सफल रहा. परिजनों ने छीने गये हथियार डुमरांव पुलिस […]

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के गोशाला मोहल्ले में एक युवक ने देसी कट्टा दिखाकर एक मजदूर की पिटाई कर दी. मजदूर के परिजन जब वहां पहुंचे तो इनके साथ भी मारपीट की गयी. परिजनों ने युवक से हथियार छीन लिये. इसी दौरान युवक भागने में सफल रहा.

परिजनों ने छीने गये हथियार डुमरांव पुलिस को सुपुर्द कर दिया. हथियार लोडेड बतायी जाती है. इस मामले में पीड़ित मजदूर के पिता बंधन पटवा रोड निवासी मो सादआलम खान ने नामजद एफआइआर दर्ज करायी है.
पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि सादआलम के पुत्र फिरोज गोशाला रोड में कुर्बान अंसारी के घर मजदूरी कर रहा था. इसी दौरान मामूली बात को लेकर गोशाला रोड निवासी आदिल राजा उर्फ दीपू के साथ दोनों की बकझक हुई और दीपू ने लोडेड देसी कट्टा निकाल कर डराया-धमकाया और फिरोज की पिटाई कर दी.
इसकी जानकारी मिलते ही फिरोज के परिजन वहां पहुंचे और दीपू को कट्टे के साथ धर दबोचा. इसी दौरान वह भागने में सफल रहा. परिजनों ने आरोपी से छीने गये हथियार को पुलिस को सौंपा और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि पुलिस लोडेड कट्टा को जब्त कर आरोपित के ऊपर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >