पश्चिमी मुहाने के समीप अधेड़ का शव बरामद

कोईलवर : अब्दुलबारी कोईलवर पुल के नीचे पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि सुबह नौ बजे शव देखा गया, जहां शव पड़ा था. वह पुल के नीचे से वार्ड 14 बबुरबानी बालू घाट जाने का आम रास्ता भी है. मालूम हो कि सुबह लगभग […]

कोईलवर : अब्दुलबारी कोईलवर पुल के नीचे पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि सुबह नौ बजे शव देखा गया, जहां शव पड़ा था. वह पुल के नीचे से वार्ड 14 बबुरबानी बालू घाट जाने का आम रास्ता भी है. मालूम हो कि सुबह लगभग नौ बजे गेल्वेनो इंडिया के वर्कशॉप के गेट के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव देखे जाने पर लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गयी. पुलिस ने आसपास के लोगो से शव की पहचान कराना चाही, लेकिन किसी ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया.
लोगो की माने तो शायद लू लगने से अधेड़ की मौत हुई होगी. जिस व्यक्ति का शव मिला है वह सिर्फ हाफ पैंट पहने हुए था. शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा ले गयी. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >