डुमरांव : डुमरांव शहर के बीचोबीच से होकर निकलनेवाले एनएच 120 स्थित स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार के समीप मुख्य सड़क पर हमेशा लोगों को जाम से फजीहत झेलनी पड़ती है. जबकि मंगलवार को भी सुबह करीब 11 बजे जाम की समस्या देखने को मिली. स्थानीय दुकानदार व अन्य लोगों का कहना है कि वर्षों से यहां जाम से लोगों को अब तक निजात नहीं मिल पायी है. जबकि इस जाम से निजात पाने के लिए बाइपास सड़क बनना बहुत जरूरी है.
बाइपास बन जाये तो जाम से मिल सकती है निजात, हर आधे घंटे पर लगता है जाम
डुमरांव : डुमरांव शहर के बीचोबीच से होकर निकलनेवाले एनएच 120 स्थित स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार के समीप मुख्य सड़क पर हमेशा लोगों को जाम से फजीहत झेलनी पड़ती है. जबकि मंगलवार को भी सुबह करीब 11 बजे जाम की समस्या देखने को मिली. स्थानीय दुकानदार व अन्य लोगों का कहना है कि वर्षों […]

लोगों का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले स्थानीय प्रशासन के द्वारा अवैध बस स्टैंड पर रोक लगाने के लिए स्टेशन रोड स्थित सफाखाना मोड़ के समीप सड़क किनारे खंभा डालकर अवैध बस स्टैंड पर रोक लगायी गयी थी. बावजूद उक्त जगह पर वाहनों का ठहराव होता है, जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
इसका फायदा ऑटोचालक बड़े आराम से उठाते हैं. लोगों का कहना है कि पहले तो बस सड़क से किनारे लगता था, लेकिन अब मुख्य सड़क पर, बस व ऑटो खड़ा होने से राहगीर सहित अन्य वाहनचालकों को फजीहतों का सामना पड़ता है. लेकिन कुछ माह से पुनः बस व ऑटोचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि बिक्रमगंज की तरफ जानेवाली बस व्यापार मंडल के सामने व बक्सर की तरफ जानेवाली बस सफाखाना मोड़ के समीप ही खड़ा कर बसचालक यात्रियों का इंतजार करते हैं.
वहीं आसपास खड़ी ट्रैफिक पुलिस के मना करने के बाद ही वाहन चालक वहां से वाहनों को हटाते हैं. इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वाहनचालक मुकेश सिंह, रौशन सिंह, कनवर अभिषेक सिंह, राहुल सिंह ने बताया कि समय-समय पर इस सड़क से जिला सहित अनुमंडल मुख्यालय के अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं. आनन-फानन में जाम तो हट जाते हैं लेकिन जैसे ही अधिकारियों का काफिला निकलता है. पुनः वहीं समस्या बन जाती है.