बक्सर : आम्रपाली ग्रुप की कंपनियों को पुलिस ने किया सील

राजगीर (नालंदा)/ बक्सर : आम्रपाली ग्रुप की राजगीर व बक्सर में चल रही कंपनियों को पुलिस ने गुरुवार को सील कर दिया. नालंदा के राजगीर में प्रखंड के लोदीपुर गांव के पास स्थित आम्रपाली ग्रुप की फूड प्रोसेसिंग कंपनी को सील कर उसके कागजात को भी पुलिस ने एक कमरे रख कर में सील कर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 12, 2018 8:08 AM
राजगीर (नालंदा)/ बक्सर : आम्रपाली ग्रुप की राजगीर व बक्सर में चल रही कंपनियों को पुलिस ने गुरुवार को सील कर दिया. नालंदा के राजगीर में प्रखंड के लोदीपुर गांव के पास स्थित आम्रपाली ग्रुप की फूड प्रोसेसिंग कंपनी को सील कर उसके कागजात को भी पुलिस ने एक कमरे रख कर में सील कर दिया है.
वहीं, बक्सर पुलिस ने गुरुवार को नावानगर स्थित आम्रपाली ग्रुप की कंपनी को सील कर दी है. करीब तीन साल तक कंपनी टोमैटो सौस और चिली सौस बनाने का काम किया, लेकिन तीन साल बाद आर्थिक तंगी को लेकर कंपनी को बंद कर दिया गया.