बक्सर : अरमान पर बक्सर समेत कई जिलों में दर्ज हैं कई मामले

बक्सर : गैंगवार में गिरफ्तार अपराधी अरमान अंसारी पर बक्सर समेत कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. वह कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी. वहीं सेराज अभी कुछ दिन पहले से बैंक से गिरफ्तार कर जेल भेज गया था. दस दिन पहले ही जेल से छूट कर आया […]

बक्सर : गैंगवार में गिरफ्तार अपराधी अरमान अंसारी पर बक्सर समेत कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. वह कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी. वहीं सेराज अभी कुछ दिन पहले से बैंक से गिरफ्तार कर जेल भेज गया था. दस दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है. साथ ही कुख्यात गणेश पर भी कई मामले बक्सर थाना समेत कई थानों में दर्ज हैं. उसपर कोर्ट परिसर में कमलेश की हत्या करने का मामला दर्ज है. साथ ही उसके भाईयों पर भी मामले दर्ज हैं.
एसपी ने बताया कि अरमान अंसारी पर बक्सर जिला समेत कई जिलों में आपराधिक घटनाओं के अंजाम देने के आरोप हैं. दर्जनों मामले बक्सर, भोजपुर समेत कई जिलों में दर्ज हैं. पुलिस को बहुत दिनों से इसकी तलाश थी.
चार थानों की पुलिस कर रही है छापेमारी : घटना के बाद चार थानों की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है, जिसमें नगर थाना, मुफस्सिल थाना, राजपुर थाना और इटाढ़ी थाना अपने-अपने इलाके में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस को शक है कि अपराधी आसपास के इलाकों में कही छिपे हैं.
एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम छापेमारी कर रही है.घटना के बाद एसपी के निर्देश पर खुफिया विंग को सतर्क कर दिया गया है. पुलिस की खुफिया विंग वारदात में संलिप्त अपराधियों की खैर-खबर को लेकर सभी तरह की जानकारियां जुटाने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >