बक्सर : सिमरी से अगवा बच्चे की हत्या के बाद दिखा जनाक्रोश, सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

बक्सर : जिले के सेमरी थाना अंतर्गत सिमरी गांव से अगवा हुए करीब दस वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के बाद सिमरी में जनाक्रोश भड़क गया. पीड़ित परिवार के लोगों के साथ सिमरी के लोग भी सोमवार को भोजपुर में आरा-बक्सर मुख्यमार्ग को जाम कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. फिलहाल पुलिस लोगों […]

बक्सर : जिले के सेमरी थाना अंतर्गत सिमरी गांव से अगवा हुए करीब दस वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के बाद सिमरी में जनाक्रोश भड़क गया. पीड़ित परिवार के लोगों के साथ सिमरी के लोग भी सोमवार को भोजपुर में आरा-बक्सर मुख्यमार्ग को जाम कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. फिलहाल पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल महिलाएं भी सड़क पर धरना देते हुए बैठ गयीं. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की.

क्या है मामला

जिले के सेमरी थाना अंतर्गत सिमरी गांव से करीब दस वर्षीय बच्चे शशांक का अपहरण पिछले दिनों कर लिया गया था. रविवार को बच्चे की लाश गाजीपुर में गंगा के किनारे से बरामद किया गया है. बताया जाता है कि शशांक अपने नानी के घर थाना क्षेत्र के दुधिपट्टी गांव गया था. वहीं से उसका अपहरण उससमय कर लिया गया था, जब वह शुक्रवार की दोपहर में गांव के दूसरे बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था. ग्रामीणों के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने पटना से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया. शनिवार को पटना से घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की. हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >