हाथीपांव से ग्रसित 10 मरीजों को मिली एमएमएडीपी किट

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के मरीजों के बीच रुग्णता प्रबंधन और विकलांगता रोकथाम (एमएमएडीपी) को लेकर नियमित रूप से किट का वितरण किया जाता है.

बक्सर. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के मरीजों के बीच रुग्णता प्रबंधन और विकलांगता रोकथाम (एमएमएडीपी) को लेकर नियमित रूप से किट का वितरण किया जाता है. इस क्रम में सोमवार को जिले के इटारी प्रखंड अंतर्गत कुकुरहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर फाइलेरिया के हाथीपांव मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वेक्टर जनित रोग सुपरवाइजर अजीत कुमार ने बताया कि फाइलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए आगामी 10 फरवरी से जिला में एमडीए कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसमें सभी लोग अपने परिवार के साथ दवा का सेवन जरुर करें. उन्होंने बताया कि हाथीपांव मरीजों को नियमित रूप से सफाई एवं आवश्यक उपचार की जरूरत अत्यधिक होती है. इसलिए हाथीपांव के मरीजों को प्रभावित अंगों की रोजाना स्वच्छ पानी से सफाई करनी चाहिए. इसके लिए फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट में सभी जरूरी सामग्रियां दी जाती हैं. ताकि, मरीज अपने प्रभावित अंगों की ठीक से सफाई करें और नियमित रूप से व्यायाम करें. ताकि, फाइलेरिया के संक्रमण के प्रभाव की रोकथाम की जा सके.

शुरुआती दिनों में बीमारी की पहचान से संक्रमण को रोकना होगा आसान : मौके पर कुकुरहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ सुनयना कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है. जिस कारण फाइलेरिया में या तो व्यक्ति के हाथ या पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है. शुरुआती दिनों में बीमारी की पहचान कर इसे रोका जा सकता है. उन्होंने उपस्थित मरीजों को जरूरी व्यायाम का डिमॉन्स्ट्रेशन करके दिखाया. इसके अलावा मरीजों को बताया गया कि हाथीपांव के मरीज सोने समय अपने पैरों को ऊंचा करके सोए. इसके लिए उन्हें अपने बिस्तर के नीच पैरों की ओर कोई ठोस वस्तु रखनी होगी। जिससे उनके पैर सोते समय ऊपर उठे रहे. इस अवसर पर एएनएम अनिता कुमारी, वीबीडीएस अजीत कुमार सिंह, सीफार के जिला संन्वयक विजय शंकर सिंह, वार्ड सदस्य बधनाथ तिवारी, रुनिता देवी सहित फाइलेरिया रोगी सहित कुल 30 लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >