बिहार में बस का सफर होगा महंगा, 15 मार्च से 25 फीसदी बढ़ेगा लांग रूट का बस किराया

पेट्रोल के बढ़े दाम का असर अब दिखने लगा है. ऑटो और ट्रक के बाद अब बस किराया भी बढ़ने जा रहा है. बिहार से दूसरे राज्यों में बस का सफर महंगा होने जा रहा है.

पटना . पेट्रोल के बढ़े दाम का असर अब दिखने लगा है. ऑटो और ट्रक के बाद अब बस किराया भी बढ़ने जा रहा है. बिहार से दूसरे राज्यों में बस का सफर महंगा होने जा रहा है.

बिहार में 15 मार्च से पटना समेत पूरे प्रदेश में लांग रूट का बस किराया 25 फीसदी बढ़ेगा. ऑटो चालकों की देखादेखी बस मालिकों ने भी किराया बढ़ाने की मनमाने ढंंग से घोषणा कर दी है.

रविवार को बैरिया स्थित अमर ज्योति पंप पर बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बस मालिकों की बैठक हुई, जिसमें डीजल के दाम में भारी वृद्धि को देखते हुए बस किराया 25 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

14 मार्च की मध्य रात्रि से यह वृद्धि लागू करने की बात कही गयी. हालांकि बसों का किराया तय करने का अधिकार केवल परिवहन विभाग को है, लेकिन बस मालिकों ने परिवहन विभाग द्वारा किराये की दरों में संशोधन का इंतजार किये बिना अपने हिसाब से मनमानी वृद्धि कर दी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >