बिहार: नवादा से पटना आ रही बस गड्ढे में पलटी, 45 लोग थे सवार, 6 की स्थिति गंभीर

बिहार के नवादा में पटना आ रही एक बस देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ये घटना बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौली के पास हुई है.

बिहार के नवादा में पटना आ रही एक बस देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ये घटना बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौली के पास हुई है. बताया जा रहा है कि बस में 45 लोग सवार थे. इसमें आधा दर्जन लोगों की गंभीर चोट लगी है. जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोट आयी है. घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जबकि, अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >