बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

Bullet Train High Speed Rail Corridor: बिहार में रेल कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है. केंद्र सरकार की तरफ से देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई. इनमें से एक दिल्ली- लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी है.

Bullet Train High Speed Rail Corridor: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई सारे रेल प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार को तो हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिली है. इस रेल प्रोजेक्ट पर काम जोर-शोर से शुरू हो गया है. बुलेट ट्रेन के लिए देश में 1705 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा. केंद्र सरकार ने दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है.

इन चार राज्यों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट को लेकर बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए लगभग 400 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से चार राज्यों बिहार, बंगाल, यूपी और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की तरफ से बुलेट ट्रेन के लिए हर 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर एक स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है.

इन जिलों में तैयार होंगे स्टेशन

इस तरह से बिहार के तीन जिलों में स्टेशन बनाए जायेंगे. इन जिलों में पटना, बक्सर और कटिहार शामिल है. ऐसे में इन तीनों जिलों और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को खास फायदा मिल सकेगा. खासकर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच जुड़ाव आसानी से हो सकेगा. रेलवे के इस मेगा प्रोजेक्ट से बिहार के विकास को भी नई पहचान मिल सकेगी.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानिए पटना से दिल्ली, बनारस और सिलीगुड़ी की दूरी

इसके साथ ही केंद्र सरकार के इस तोहफे से बिहार से दिल्ली जाना अब दूर नहीं रह जाएगा. बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली की लगभग 1000 किलोमीटर दूर की यात्रा मात्र 4 घंटे 41 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. यानी कि जो अभी समय 13 या फिर 15 घंटे लगते हैं वो सिर्फ लगभग 5 घंटे में ही पूरे किए जा सकेंगे. इसके अलावा पटना से बनारस की दूरी सिर्फ 50 मिनट में ही पूरी की जा सकेगी. जबकि पटना से सिलीगुड़ी तक का सफर मात्र 2 घंटे 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

लोगों को होंगे ये सभी फायदे

बुलेट ट्रेन की सौगात बिहार के लिए इसलिए भी और खास मानी जा रही है क्योंकि इससे युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे. जिन तीन जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी, वहां लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब डेवलप हो सकेंगे. इसके साथ ही लोगों के समय की भी बचत हो सकेगी. शिक्षा, कारोबार या फिर चिकित्सा के लिए भी आना-जाना आसान हो सकेगा.

Also Read: बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, बाढ़ का खतरा मंडराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >