BSEB: इंटर में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, जानें एडमिशन की प्रक्रिया…

BSEB Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटरमीडिएट नामांकन के लिए सोमवार को प्रथम मेधा सूची जारी कर दी है. मेधा सूची परीक्षा समिति के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएसस, www.ofssbihar.org) पोर्टल पर देखा जा सकता है.

BSEB Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटरमीडिएट नामांकन के लिए सोमवार को प्रथम मेधा सूची जारी कर दी है. मेधा सूची परीक्षा समिति के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएसस, www.ofssbihar.org) पोर्टल पर देखा जा सकता है.

राज्य के स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन कहीं भी नामांकन नहीं हुआ है. उम्मीद है कि नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार से तेजी आएगी. विद्यार्थियों को नामांकन के लिए इंटिमेशन लेटर दिया जाएगा. विद्यार्थियों को अपना यूजर आईडी डाल कर लेटर अपलोड करना होगा. इसके बाद आवंटित संस्थानों जाकर नामांकन लेंगे.

नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों का नाम OFSS से कटेगा

अगर कोई विद्यार्थी आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं तो वर्तमान सत्र 2024-26 में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जाएगा. इसके बाद आगे जो भी चयन सूची जारी की जाएगी उसमें भी उनका नाम नहीं रहेगा. उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: B.Ed Admission ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 11 से रजिस्ट्रेशन, 25 को पहली मेरिट लिस्ट, जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया…

असंतुष्ट विद्यार्थी स्लाइड अप का प्रयोग करें

परीक्षा समिति का कहना है कि पहली सूची में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट विद्यार्थी स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे. अगर कोई विद्यार्थी उन्हें आवंटित किए जानेवाले स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा स्कूल या संकाय चुनना चाहते हैं तो वे स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में नामांकन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है. अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

इस संस्थान में नामांकन कराने के बाद ही वे दूसरे या तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में नामांकन ले सकेंगे. स्लाइड अप का विकल्प 14 जुलाई तक अपनाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >