VIDEO : पटना छात्र प्रदर्शन में गिरफ्तार सभी छात्र अभी भी जेल के अंदर, भाई के लिए Court के बाहर फूट-फूटकर रोया शख्स, देखिए वीडियो

VIDEO : पटना छात्र प्रदर्शन में गिरफ्तार सभी छात्र अभी भी जेल के अंदर, भाई के लिए Court के बाहर फूट-फूटकर रोया शख्स, देखिए वीडियो

पटना में छात्र प्रदर्शनकारियों की रिहाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है. सरकारी आदेश के 24 घंटे बाद भी छात्रों के जेल में बंद होने से परिजन परेशान हैं. कोर्ट और जेल के चक्कर लगा रहे परिवारवालों की भावुक अपील.

Patna Student Protest: पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए छात्रों की रिहाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश जारी किए जाने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्र बेऊर जेल में ही बंद हैं.

कानूनी प्रक्रिया में हो रही इस देरी के कारण छात्रों के परिजन और दोस्त पटना सिविल कोर्ट और जेल के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. पहली बार कोर्ट-कचहरी पहुंचे भावुक परिजनों ने सरकार से जल्द से जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर छात्रों की तुरंत रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है. देखिए इस वीडियो में कैसे एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई की रिहाई के लिए भावुक हो रहा है....


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >