Siwan : जिउतिया के दिन बुझ गया घर का चिराग, नदी में डूबने से हुई मौत

Siwan: बुधवार को दाहा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही नदी के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी.

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव में जिउतिया के दिन ही घर का चिराग बुझ गया. 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दाहा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही नदी के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान पकवालिया गांव निवासी मुखिया यादव के पुत्र शुभम यादव के रूप में हुई है.

मां के साथ नदी में नहाने गया था शुभम

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिउतिया व्रत को लेकर शुभम यादव अपनी मां के साथ नदी पर गया था. वहां पर अपनी मां के साथ स्नान कर रहा था तभी शुभम यादव नदी में डूबा गया. जैसे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो स्थानीय लोग नदी में उसकी तलाश करने लगे. करीब एक घंटे बाद शुभम नदी के किनारे मिला. लोग उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: लॉटरी में गाड़ी निकलने का झांसा देकर 46 हजार की ठगी, फोर व्हीलर के चक्कर में युवक ने बाइक बेची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >