बोधगया: गया डोभी मुख्य मार्ग पर मोटरकार शोरूम मे लगी आग, 8 में से 5 गाड़ी जलकर राख

गया डोभी मुख्य मार्ग पर मोटरकार शोरूम मे आग लगने से 8 नई कार में से 5 कार पूरी तरह जल कर राख हो चुकी है.

बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र के गया-डोभी मुख्य मार्ग एन-एच-83 टेकुनाफार्म स्थित एक शोरुम में सोमवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी की शोरूम में रखी 5 नई कार जलकर खाक हो गई है. आग की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया और 3 कार को जलने से बचा लिया है.

घटना के संबंध में अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 4 बजे हम लोगों को जानकारी मिली कि टेकुनाफार्म स्थित एक कार के शोरूम में भीषण आग लग गई है. सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए गया और बोधगया मिलाकर लगभग 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था.

उन्होंने बताया ग्राउंड फ्लोर में खड़ी लगभग 8 नई कार में से 5 कार पूरी तरह जल कर राख हो चुकी है. जबकि एक कार का इंजन जला था. वहीं 2 कार को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया है. संजय कुमार ने बताया फर्स्ट फ्लोर का कार्यालय भी पूरी तरह से जल चुका है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इंनपुट- प्रशांत पप्पू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >