सीवान में भाजपा नेता जनार्दन सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों ने सीने में गोली मारी है. यह घटना सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है.

सीवान. बेखौफ अपराधियों ने सीवान में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मर दी. गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये.

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और पीडीएस दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है. यह घटना सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है. अपराधियों का निशाना बने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह है.

जनार्दन सिंह को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना जाते समय अमनौर के पास जर्नादन ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत पटना पहुंचने से पहले ही हो गयी.

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे उसी वक्त दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी. अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग करते हुए भाग गये.

वहीं गोली सुनने की आवाज सुनकर जब लोग अपने घर से भर निकले तो भाग रहे शूटर्स ने ताबडतोड़ फायरिंग की और आराम से भाग निकले. फिलहाल इस घटना को किस कारणों से अंजाम दिया गया इसका पता नहीं चल सका है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का महौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >