सरमेरा में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की गयी जान

सोमवार की दोपहर सरमेरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के निकट तालाब में डूब कर एक साथ दो किशोरियों की मौत हो गई.

सरमेरा (नालंदा). सोमवार की दोपहर सरमेरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के निकट तालाब में डूब कर एक साथ दो किशोरियों की मौत हो गई. मृतका किशोरी सरमेरा गांव निवासी क्रमशः रामबली राम की 14 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी तथा दुखन राम की 12 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी है. बताया जाता है कि दिवंगत के मोहल्ले में शादी का आयोजन चल रहा था. जिसमें शादी की विधि विधान को लेकर दोनों किशोरियां मोहल्ले के अन्य महिलाओं के साथ सरमेरा स्थित दुर्गा मंदिर के निकट तालाब पर गई थी. विधि विधान की समाप्ति के बाद महिलाओं का समूह वापस लौट गई. घर पहुंचने पर परिजनों ने भीड़ से लापता किशोरियों का खोजबीन शुरू कर दिया. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नहीं मिली. इस बीच दोनों के तालाब में डूबने की आशंका जताई गई. काफी खोजबीन के बाद किशोरी का शव पानी में डूबा मिला. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों किशोरियों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 के सहयोग से दोनों किशोरियों को सरमेरा स्थित सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने दोनों किशोरियों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अस्पताल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. लिखित आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इधर घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले में कोहराम मच गया है. दोनों मृतका के पिता बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं. इनमें से खुशबू कुमारी की मां की मौत लगभग 12 वर्ष पूर्व ठनका के चपेट में आने के कारण हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >