नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

बिहारशरीफ के दीपनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र  में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि  लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर घटना की सूचना मिली.सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।एसआईटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर एसएसएल और श्वान दस्ते की सहायता से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों की पहचान दीप नगर थाना क्षेत्र मेघी नगमा निवासी उमेश यादव के पुत्र—बिट्टू कुमार तथा देवन पासवान के पुत्र विक्रम कुमार उर्फ टमाटर के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पीड़िता एवं आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने भी बरामद किए गए हैं. पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है. तथा पीड़िता के बयान पर  प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >