राजगीर में कल आठ घंटे बिजली रहेगी बाधित

राजगीर परिक्षेत्र में रविवार को प्रिवेंटिव विंटर मेंटेनेंस (शीतकालीन रखरखाव) कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

राजगीर. राजगीर परिक्षेत्र में रविवार को प्रिवेंटिव विंटर मेंटेनेंस (शीतकालीन रखरखाव) कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह कटौती आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर की जा रही है. इसके तहत सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नालंदा विश्वविद्यालय, आयुध निर्माणी नालंदा सहित अंडबस, करमुबिगहा, दाउदपुर, बढ़ौना, डिल्लुबिगहा और बनौली क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. इन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि के दौरान बिजली नहीं मिलेगी. सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता अन्तेश कुमार और कनीय अभियंता खुशबू सिन्हा ने बताया कि शीतकाल में विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से प्रिवेंटिव विंटर मेंटेनेंस कार्य कराया जायेगा. इसके तहत लाइन, उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधनों का अनुरक्षण किया जाएगा, जिससे भविष्य में तकनीकी खराबियों से बचा जा सके. जेई खुशबू सिन्हा ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें तथा पानी की समुचित व्यवस्था कर लें. उन्होंने कहा कि बिजली बंद रहने की अवधि में आवश्यक एवं जरूरी कार्यों को पहले ही पूरा कर लेना हितकर होगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 33/11 केवी पीएसएस राजगीर एवं 33/11 केवी पीएसएस सिलाव फीडर से जुड़े कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी. बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >