चौबीस घंटे में 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे आया तापमान

दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोगों को ठंड का काफी भीषण एहसास हुआ. जिले का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे आ गया.

शेखपुरा. दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोगों को ठंड का काफी भीषण एहसास हुआ. जिले का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे आ गया. 24 घंटे के अंदर सूर्य के दर्शन नहीं होने से जिले का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. पिछले दिन अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था. जबकि, सवेरे में यह तापमान 8.5 डिग्री से बढ़ते हुए 10. 9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था. न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर काफी कम हो जाने के कारण से पूरी तरह शीतलहर की चपेट में रहा. लोगों को दिन और रात एक समान सर्दी का एहसास होता रहा. दिन से रात भर लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे. सवेरे से ही वातावरण पर घने कोहरे का साम्राज्य बना रहा घने कोहरे के बीच चलने वाले पछुआ हवा के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का एहसास होता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >