485100 पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य

जिलेभर में खुरपका मुंहपका रोगरोधी टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में ब्रहमस्थान मोहल्ले से मेयर एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ़ रमेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.

बिहारशरीफ. जिलेभर में खुरपका मुंहपका रोगरोधी टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में ब्रहमस्थान मोहल्ले से मेयर एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ़ रमेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस दौरान मौके टीकाकरण के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ़ सुबोध सक्सेना, डॉ़ अविनाश चंद्रा, डॉ़ अंजनी कुमार व राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम और टीकाकर्मी आदि उपस्थित थे. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ़ रमेश कुमार ने बताया कि बीस दिवसीय यह टीकाकरण कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा. यह कार्यक्रम जिले के सभी बीस प्रखंडों में एक साथ शुरू किया गया है. कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में कुल 485100 चार माह से अधिक आयु के गोपशु एवं भैंस जाति के पशुओं को निःशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि उद्घाटन स्थल पर ही कई गायों में टीका लगाया गया और साथ ही जिन पशुओं में पूर्व से टैग नहीं लगा था, उन्हें टैग किया गया. भारत सरकार की इस योजना का क्रियान्वयन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के पशुपालन निदेशालय के सहयोग से चलाया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में कई अन्य जिलों के साथ नालंदा जिले में भी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन पशुओं को इस रोग के लिए पहली बार टीका दिया जाएगा, उन्हें एक माह बाद बूस्टर टीका लगाने का प्रावधान है. यदि किसी पशु में पूर्व से टैग नहीं लगा है तो उसे टीकाकरण के साथ टैग भी किया जाएगा. यह टैग पशु का पहचान होता है और जैसे व्यक्ति का आधार कार्ड होता है वैसे ही पशु का टैग उसका आधार कार्ड होता है. जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा सभी पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि अपने योग्य पशुओं को टीकाकरण अवश्य करा लें ताकि पशुओं को इस रोग से बचाया जा सके। साथ ही पशुओं को टैग भी लगवा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >