भारतीय सेना के सेवानिवृत सुबेदार का गांव में भव्य स्वागत

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार सनोज कुमार सिंह का शुक्रवार को सिलाव नगर पंचायत के मितवां गांव में भव्य स्वागत किया गया.

सिलाव. भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार सनोज कुमार सिंह का शुक्रवार को सिलाव नगर पंचायत के मितवां गांव में भव्य स्वागत किया गया. जैसे ही सुबेदार सिंह सिलाव भूई चौक पहुंचे, गांव के सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गए. सुबेदार सनोज कुमार सिंह ने इस स्वागत को लेकर कहा, “हमारा गांव छोटा जरूर है, लेकिन यहां के लोगों का दिल बहुत बड़ा है. सभी ने मेरे सेवानिवृत्ति को एक उत्सव के रूप में मनाया, और यह पल मुझे जीवन भर याद रहेगा. मैं 1994 में देश सेवा के लिए गया था और 30 साल की सेवा के बाद आज जो स्वागत मुझे मिला, वह मेरे लिए बहुत विशेष है. मैंने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में ईमानदारी से देश की सेवा की है. अब मैं गांव के लोगों के लिए काम करूंगा और युवाओं को देशहित में मार्गदर्शन देने का प्रयास करूंगा. इस अवसर पर जवान की पत्नी भी भावुक हो गईं, राजगीर के विधायक कौशल किशोर ने इस अवसर पर कहा, “आज भी भारतीय सेना के जवानों पर गर्व है. देश के सभी लोग सेना पर गर्व महसूस करते हैं. आपने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और मैं आपको सलूट करता हूं. इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी, विजय सिंह, रामवृक्ष सिंह, नरेंद्र कुमार नेपुरीया, बिगुल सिंह, अनुज सिंह, अजय सिंह, देवन सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >