इंटरमीडिएट की तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण

जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की जा रही है.

बिहारशरीफ. जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की जा रही है. परीक्षा का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है, जिसमें प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी बनी हुई है. वुधवार को परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में भौतिकी विषय की जबकि द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 31151 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 384 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. वहीं द्वितीय पाली में कुल 11492 परीक्षार्थियों में से 217 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 42643 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 601 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. गुरूवार को परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र से किसी प्रकार की गडबड़ी की सूचना नहीं है. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और वीक्षक तैनात किए गए हैं. जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा भी लगातार विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कदाचार में लिप्त पाए जाने वाले परीक्षार्थियों पर परीक्षा अधिनियम के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन में सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >