बिहारशरीफ. बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में सड़क दुर्घटना में ज़ख्मी हुए एक युवती की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतका चेरो ओपी क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव के निवासी स्व. मिथिलेश रविदास के 19 वर्षीय पुत्री प्रति कुमारी है. मृतिका दो भाई व तीन बहने में छोटी थी. वह वर्तमान में राजगीर में रहकर स्नातक की पढ़ाई करती थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रीति अपनी भाभी के साथ हरनौत बाजार में शाम करीब चार बजे समान खरिदने आई थी जिसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और जिसका ईलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में चल रहा था और रात्रि आठ बजे में दम तोड़ दिया. वहीं एसएचओ मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि ठोकर मारने वाला मौके से फरार हो गया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं की प्राथमिकी अब सीधे ट्रैफिक थाने में दर्ज की जाती है. यह कदम लोगों के सुविधा के लिए उठाया गया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया है.वहीं युवती की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
